महिला डांसर के साथ डांस करते हुए 2 पुलिस अधिकारियों का वीडियो वायरल, निलंबित

3/25/2021 1:45:39 PM

छपराः बिहार के सारण जिले में महिला डांसर के साथ डांस करते हुए दो पुलिस अधिकारियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने गुरुवार को बताया है कि जिले के कोपा थाना क्षेत्र में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक सुनील ठाकुर तथा वर्तमान में दिघवारा थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक बेचन प्रसाद सिंह का एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ था। इसमें उक्त दोनों पुलिस पदाधिकारी कोपा थाना क्षेत्र में पदस्थापना के समय नर्तकी के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही बेचन प्रसाद सिंह का तबादला कोपा थाना क्षेत्र से दिघवारा थाना क्षेत्र में किया गया है।

उक्त वीडियो को शूट करने के बाद इसे कल बुधवार को वायरल करने के साथ ही उनके वाट्सएप पर भी किसी ने डाल दिया था। संतोष कुमार ने बताया कि दोनों सहायक पुलिस अवर निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच करने का आदेश सारण के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुनेश्वर प्रसाद सिंह को दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static