बेगूसरायः दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर में 2 लोगों की मौत, दो अन्य घायल

9/19/2021 10:08:51 AM

बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां दो बाइकों की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बलिया थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 31 पर पेट्रोल पंप के सामने दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान बलिया दक्षिणी पंचायत निवासी अजय यादव (30) और बलिया थाना क्षेत्र के कसवा गांव निवासी मोहम्मद फैजुर(35) के रूप में की गई है।

सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में घायल सिकंदर यादव और मोहम्मद जमाल को बलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Content Writer

Ramanjot