नालंदाः अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक समेत 2 की मौत

6/12/2020 6:37:29 PM

 

राजगीरः बिहार के नालंदा जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां ट्रैक्टर के पलट जाने से चालक और खलासी की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर सवार लोग बेन थाना क्षेत्र में ईंटों को अनलोड कर वापस ईंट भट्ठे पर लौट रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मीबिगहा गांव के निकट ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

Edited By

Ramanjot