नालंदा में दर्दनाक हादसाः अनियंत्रित कार के पलटने से 2 लोगों की मौत, 6 अन्य घायल

12/8/2020 2:19:53 PM

राजगीरः बिहार में नालंदा जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां सोमवार को एक कार के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि कार पर सवार लोग जा रहे थे तभी बेलधन्ना गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस दुर्घटना में एक बच्चा समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान जिले के वेन थाना क्षेत्र के सारे गांव निवासी उमेश साव के 21 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार तथा सुधीर साव के पांच वर्षीय पुत्र राजा के रूप में की गई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि कार पर सवार सभी आठ लोग वेन थाना के सारे गांव के निवासी थे। वे चंडी के सतनाग निवासी मिथिलेश साव के यहां आ रहे थे। मिथिलेश साव की पुत्री की शादी सारे गांव में 30 नवंबर को हुई थी। दुल्हन ससुराल से पति के साथ मायके आ गई थी। दुल्हे पक्ष के लोग दूसरी बार विदाई कराने सतनाग आ रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static