मातम में बदली शादी की खुशियां, मंडप के लिए बांस काटने गए 2 भाइयों की करंट लगने से मौत

6/22/2021 2:16:40 PM

मधेपुराः बिहार के मधेपुरा जिले में शादी की खुशियां उस समय मातम में तब्दील हो गईं, जब बांस कांटने गए लड़की के दो भाइयों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के चौसा थाना अंतर्गत अरजपुर पूर्वी पंचायत के यमुनियां तोला की है। बताया जा रहा है कि प्रभाकर कुमार (20) की बहन की 24 जून को शादी है जिसके मंडप के लिए वह अपने मौसेरे भाई लोहा कुमार (22) के साथ बांस काटने गया था। इसी दैरान जैसे ही बांस को जड़ से काटा गया, वैसे ही बगल से गुजर रही 11 हजार वोल्ट के तार पर बांस लुढ़क गया और दोनों युवक बांस को खींचने के दौरान उसमें चिपक गए। जब तक में किसी को पता चल पाता तब तक में दोनों युवक की मौत हो गई।

घटना के बाद से अरजपुर पूर्वी पंचायत के यमुनिया तोला में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चौसा थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static