Tulsi Vivah Rangoli Designs: तुलसी विवाह पर इन सुंदर रंगोली डिजाइनों से सजाएं घर का आंगन, हर कोई कहेगा 'वाह'
Sunday, Nov 02, 2025-05:10 PM (IST)
Tulsi Vivah Rangoli Designs : हर साल देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) के बाद तुलसी विवाह (Tulsi Vivah) का पावन पर्व मनाया जाता है। यह दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी के विवाह का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन घर में रंगोली बनाना शुभता, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अगर आप भी कुछ नया और आकर्षक करना चाहते हैं, तो यहां हैं कुछ बेहतरीन Tulsi Vivah Rangoli Designs 2025 आइडिया जो आपके घर को रोशन कर देंगे।
पारंपरिक तुलसी चौरा रंगोली
तुलसी विवाह के दिन तुलसी चौरे के चारों ओर बनी रंगोली सबसे शुभ मानी जाती है। बीच में तुलसी का पौधा रखें और उसके चारों ओर स्वस्तिक, दीपक और पुष्प आकृति बनाएं।

फूलों की रंगोली (Flower Rangoli for Tulsi Vivah)
फूलों से बनी रंगोली न केवल सुंदर दिखती है बल्कि प्राकृतिक सुगंध से वातावरण को पवित्र करती है। गेंदा, गुलाब और कमल की पंखुड़ियों का उपयोग करें। इसे तुलसी के चौरे के आस-पास बनाना शुभ होता है।

श्रीकृष्ण और तुलसी विवाह थीम डिज़ाइन
अगर आप थोड़ी कलात्मकता जोड़ना चाहते हैं, तो रंगोली में श्रीकृष्ण की बांसुरी, मोरपंख, शंख और कलश का डिज़ाइन शामिल करें। यह तुलसी विवाह की धार्मिक भावना को दर्शाता है और पूजा स्थल को आकर्षक बनाता है।

आसान सिंपल रंगोली डिज़ाइन (Simple Tulsi Vivah Rangoli)
समय कम हो तो सरल गोलाकार पैटर्न बनाएं, जिसमें केंद्र में तुलसी माता का नाम या ओम चिन्ह बनाकर चारों ओर फूलों की पंखुड़ियाँ और छोटे दीपक रखें। यह कम समय में बनने वाला आकर्षक डिज़ाइन है।


