भोजपुरः 2 बाइकों की जोरदार भिड़ंत से हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

9/13/2022 11:04:58 AM

भोजपुरः बिहार के भोजपुर जिले से सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां पर अनियंत्रित होकर 2 बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देव टोला गांव स्थित न्यू टोल टैक्स की है। मृतकों की पहचान बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र की निवासी 30 वर्षीय दामिनी देवी, देवर सोनू कुमार, उनके जीजा का लड़का संजय कुमार के रूप में हुई है। मृतक दामिनी देवी के पति ने बताया है कि उनकी सास का श्राद्ध कर्म था। वह सब वहां पर गए हुए थे। सोमवार की दोपहर जब सभी 2 बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच न्यू टोल टैक्स के पास ब्रेकर आ जाने से दोनों बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर हो गई और 2 की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई। वहीं घायलों का इलाज करवाया जा रहा है।

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घायलों की पहचान दामिनी देवी का पुत्र, 5 वर्षीय संजय कुमार और 28 वर्षीय पत्नी नंदनी कुमारी के रूप में हुई है।

Content Writer

Nitika