Hottest Bhojpuri Actresses : बोल्ड अंदाज़ और कातिल अदाएं देख दीवाने हो जाएंगे आप
Tuesday, Nov 25, 2025-04:12 PM (IST)
Hottest Bhojpuri Actresses : भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी धमाल मचाती हैं। इनके गानों और एलबम पर करोड़ों व्यूज आते हैं और इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स इन्हें फॉलो करते हैं। इनकी खूबसूरती, स्टाइल और दमदार अदाएं हर किसी को दीवाना बना देती हैं।
आइए जानते हैं भोजपुरी की टॉप और सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस के बारे में—
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) – हिट गानों की क्वीन

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस में से एक हैं। उनके कई डांस सॉन्ग YouTube पर करोड़ों व्यूज पा चुके हैं। निरहुआ और पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती है।
अक्षरा सिंह (Akshara Singh)– ग्लैमरस और टैलेंटेड स्टार

अक्षरा सिंह न सिर्फ भोजपुरी फिल्मों की बड़ी हीरोइन हैं बल्कि बिग बॉस में भी हिस्सा ले चुकी हैं। उनकी एक्टिंग, खूबसूरती और स्टाइल की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है।
मोनालिसा (Monalisa)– बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उनकी बोल्ड परफॉर्मेंस और ग्लैमरस लुक के करोड़ों चाहने वाले हैं।
काजल राघवानी (Kajal Raghwani)– मासूमियत और अदाओं का कमाल

काजल राघवानी अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उनकी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति और अभियन ने उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई है।
रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)– भोजपुरी की रानी

रानी चटर्जी लंबे समय से भोजपुरी सिनेमा का बड़ा चेहरा रही हैं। इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और हिट फिल्मों का लंबा रिकॉर्ड उनके नाम है।
पूनम दुबे ( Poonam Dubey)– बोल्ड लुक और दमदार एक्टिंग

पूनम दुबे अपनी फिटनेस, स्टाइल और शानदार एक्टिंग के लिए लोकप्रिय हैं। उनकी हॉट और ट्रेंडी फोटोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं।
रिंकू घोष (Rinku Ghosh)– एलिगेंस और ग्रेस की मिसाल

रिंकू घोष एक अनुभवी भोजपुरी अभिनेत्री हैं, जो अपने सधी हुई अभिनय और शानदार व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं। वे कई तरह की भूमिकाओं में दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं।

