पटना पहुंचे TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- जब नरेंद्र मोदी को सक्षम माना जाता हैं तो तेजस्वी क्यों नहीं बन सकते CM

2/23/2023 12:05:35 PM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कोलकाता से पटना पहुंचे। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सक्षम माना जाता है, तो तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकते हैं। 

"कोई भी बन सकता हैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री "
सीएम नीतीश कुमार के द्वारा विपक्ष को एकजुट करने की बात पर सिन्हा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार बहुत परिपक्व आदमी है। वह बहुत दिनों से विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्ष की एकजुटता पूरा देश ही चाहता है। उन्होंने कहा कि इसमें नीतीश जी  लीड ले रहे हैं मैं समझता हूं कि धीरे-धीरे सब कोई उस लीड के कायल होते हुए विपक्ष के लोग विपक्षी एकजुटता होगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकजुटता कहा तक होगी ये तो आने वाला वक्त बताएगा। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कौन होगा प्रधानमंत्री विपक्ष से वह तय करने का अभी फायदा नहीं है, बचपन से हम लोग सुनते आ रहे हैं आफ्टर नेहरू हू, आफ्टर जवाहरलाल नेहरू हू, आफ्टर लाल बहादुर शास्त्री हू, हू हू चलता रहता है, फैसला हो जाता है। राहुल गांधी या उनके लोग नेतृत्व में सक्षम हैं काबिल हैं, उसी तरह ममता बनर्जी को लोग कहते हैं एकलौती महिला मुख्यमंत्री है। ऐसा लगता है आने वाले वक्त में 2024 में ममता बनर्जी भी एक बहुत बड़ी गेमचेंजर बनकर उभर कर सामने आएगी। अगर हमें लोगों का साथ मिले सहयोग मिले हमारे पास संख्या बल हो तो मैं तो शुरु से कहता आ रहा हूं कोई भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन सकता है।

आम आदमी पार्टी बहुत दमखम के साथ सामने आईः सिन्हा 
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा लोगों को पहले से ही लग रहा था, अरविंद केजरीवाल की जीत मेयर चुनाव में होगी। इतनी ज्यादा सीटें लेकर आए तमाम लोगों के गतिरोध पहुंचाने के बावजूद। अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी बहुत दमखम के साथ सामने आई। हम सब की यही अपेक्षा थी। अरविंद केजरीवाल के वादों में भी दम है और उनकी टीम में क्षमता भी है। वहीं शिवसेना प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा शरद पवार देश के बड़े महान नेता हैं उन्होंने जो शिवसेना को लेकर कहा है उनकी बात का मैं खंडन नहीं कर सकता हूं। उन्होंने बड़ी अच्छी बात कही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static