कैमूर में वज्रपात का कहर, अलग-अलग जगह पर आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

Monday, Jul 08, 2024-02:18 PM (IST)

पटनाः बिहार में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच कैमूर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस द्वारा शवों को अपने कब्जे में लेकर भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद सभी मृतकों के घरों में मातम का माहौल बना हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, कैमूर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के जैतपुरा खुर्द गांव निवासी रामनिवास बिंद, बेलांव थाना क्षेत्र के पुनाव गांव के मनोज सिंह , नुआंव थाना क्षेत्र के सातों एवती गांव से सुग्रीव पाल, प्रखंड के सिझुआ गांव से सीता मुनि और कुढनी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर के शिवजी बिंद शामिल है।

कैमूर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी के शव का भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static