सिवान में बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, छह अन्य घायल

7/21/2022 12:21:39 PM

सिवानः बिहार के सिवान जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं छह अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के महादेवी पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाइक पर सवार तीन युवक जा रहे थे तभी अतरसुआ मोड़ पर बोलेरो ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुघटना में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि बोलेरो के पलट जाने से उसपर सवार छह लोग घायल हो गए।



सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजबंशी नगर निवासी हर्ष प्रताप सिंह (20), अयोध्यापुरी निवासी आलोक कुमार (19) और नगर थाना क्षेत्र निवासी अभिजीत कुमार (20) के रूप में की गई है। घायलों का इलाज सीवान सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। शवों को पोस्टमॉटर्म के लिये भेज दिया गया है।

Content Writer

Ramanjot