रेलवे स्टेशन पर पुलिस को देख भागने लगे 3 युवक, तलाशी के दौरान बैग में मिला कुछ ऐसा, उड़ गए सबके होश!

Thursday, Mar 19, 2026-10:51 AM (IST)

Bihar News: बिहार में सीवान जंक्शन से रेलवे सुरक्षा बल (RPF) टास्क फ़ोर्स की टीम ने भारी मात्रा में चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। रेल पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को नियमित गश्त एवं चेकिंग के दौरान सीवान रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 02/03 के पश्चिमी छोर पर स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप एक बेंच पर तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए दिखाई दिए। 

ट्रेन से मुरादाबाद जाने वाले थे तस्कर
पुलिस को देखते हीं तीनों लोगों ने फरार होने की कोशिश की। गश्ती दल ने तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया तथा उनसे पूछताछ की गई, जिसमें एक व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उनके थैले में चरस है, जिसे वे ट्रेन से मुरादाबाद ले जाने वाले थे। सूत्रों ने बताया कि तलाशी के दौरान थैले से 3.5 किलोग्राम चरस बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सीवान जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र निवासी अरविंद मिश्रा, अंसार अली और सैदपुर मुशहर टोली निवासी मनोज मुशहर के रुप में की गई है। 

पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन और 10770 रुपए भी बरामद किया है। इस सम्बंध में राजकीय रेल पुलिस (GRP) थाना में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static