रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गईं 3 बहनों की डूबने से मौत, इलाके में पसरा सन्नाटा

Saturday, Aug 29, 2026-10:18 AM (IST)

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में शुक्रवार को नदी में नहाने के दौरान तेज धारा की चपेट में आने से दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियों की डूबकर मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान करिश्मा कुमारी (18), चंदा कुमारी (16) और उनकी आठ वर्षीय चचेरी बहन अभिलाषा कुमारी के रूप में हुई है। 

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना पीरपैंती प्रखंड के मरगंग घाट पर हुई, जहां तीनों लड़कियां नदी में स्नान कर रही थीं। इसी दौरान वे तेज धारा में बह गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल तलाश अभियान चलाकर दो शव बरामद किए। बाद में राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम और पीरपैंती के अंचल अधिकारी चंद्रशेखर कुमार मौके पर पहुंचे तथा अभियान जारी रखते हुए तीसरा शव भी बरामद कर लिया। 

कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static