मधुबनी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 4 लोगों को कुचला, 3 की मौके पर मौत

11/15/2020 11:40:50 AM

मधुबनीः बिहार में मधुबनी जिले में शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक से कुचलकर तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि शनिवार की शाम ब्लॉक रोड में दो लोगों को कुचल कर भाग रहे ट्रक ने सरिसब गांव में भी दो लोगों को कुचल दिया है। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। मृतकों की पहचान सुशील राम, उमेश कुमार यादव और विष्णु ठाकुर के रूप में की गई है।

सूत्रों ने बताया कि घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Ramanjot