कैमूरः दीवार गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की दबकर मौत, घर में मचा कोहराम

3/6/2021 1:18:01 PM

भभुआः बिहार के कैमूर जिले में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के चांद थाना क्षेत्र में घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि भवरी गांव निवासी रामअवतार राम की पत्नी चंचला देवी (26) शुक्रवार की रात घर के आंगन में बर्तन धो रही थी, तभी दीवार गिर गई। इस दुर्घटना में चंचला देवी, उसका तीन वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार और एक वर्ष की बेटी शिवानी कुमारी की मौके पर ही दबकर मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Content Writer

Ramanjot