बिहार में आज होली की धूम, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर सहित इन नेताओं ने दी बधाई

3/29/2021 4:50:59 PM

पटनाः आज पूरे बिहार में होली की धूम दिखाई दे रही है। रंगों के इस त्योहार पर बिहार के कई बड़े नेताओं ने राज्यवासियों को बधाई दी है। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान एवं राजद नेता तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी।

तारकिशोर प्रसाद ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "होली के पावन पर्व की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।। यह पर्व आप सभी के घर में सुख, शांति, खुशहाली लाये, यही कामना करता हूं।"


पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "प्रेम, उमंग, उत्साह और भाईचारे के प्रतीक रंगपर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। खुशी और प्रेम के समस्त रंगो से सरोबार आपके सुखमय जीवन की कामना करता हूं।"

 


वहीं चिराग पासवान ने भी राज्यवासियों को होली की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "रंगों का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशियों के रंग भरे इसी मंगलकामना के साथ आप सभी देशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।"


राजद नेता तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा, "आप सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ, रंगों के इस त्यौहार पर खूब प्रेम बांटे।"#HappyHoli

 

 

Content Writer

Ramanjot