VIDEO: चौसा पावर प्लांट के गेट पर हुआ भारी बवाल, पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हिंसक झड़प में कई लोग हुए घायल

3/22/2024 3:55:50 PM

बक्सर: बक्सर में ताप बिजली घर के मुख्य गेट पर किसानों का धरना स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। आंदोलनकारी किसानों ने गेट से हटने से मना किया तो प्रशासन ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद किसानों ने भी लाठी-डंडे से पुलिस प्रशासन पर हमला कर दिया। दोनों तरफ से कई लोगों के घायल होने की सूचना है। दरअसल जमीन का उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर किसानों का धरना पांच सौ 20 वें दिन भी जारी है। धरना खत्म करवाने के लिए प्रशासन और किसानों के बीच लगातार वार्ता चल रही थी लेकिन वार्ता के दौरान दोनों पक्ष में झड़प हो गई। इस दौरान एक प्राइवेट बोलेरो को भी जलाकर खाक कर दिया गया। 

Content Writer

Ramanjot