केंद्रीय बजट से बिहार BJP में खुशी की लहर तो सहयोगी पार्टियों का छलका दर्द, जानिए किसने क्या कहा...

2/1/2022 9:26:35 PM

पटनाः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट 2022 पेश किया है। बजट पेश होने के बाद जहां बिहार भाजपा के नेता इसकी सराहना कर रहे हैं, वहीं भाजपा की सहयोगी पार्टियों का दर्द छलका है। उन्होंने इस बजट को निराशाजनक बताया है।

बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा है कि यह बजट अर्थव्यव्स्था को ठोस आधार देने वाला है। यह दूरदर्शी बजट है, जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। वहीं बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने भी बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह गरीबों के हित में सोचकर पेश किया गया है।

दूसरी तरफ जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि अगर देश के हक में इस बजट को देखा जाए तो बजट बेहतर है। वहीं अगर बिहार के पक्ष में देखा जाए तो बजट बेहतर नहीं है। भाजपा के सहयोगी दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने भी आम बजट को लेकर सवाल उठाया है। हम प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने कहा है कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बिहार सबसे निचले पायदान में है इसलिए बिहार को विशेष पैकेज देना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static