पूर्णिया में अंग्रेज अफसरों की कब्र से चोरी! कब्रिस्तान से गायब हैं कुछ लाशें, अब तक 200 कब्रों की हो चुकी खुदाई

4/17/2022 2:15:23 PM

 

पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया जिले के एक कब्रिस्तान में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां पर अंग्रेज अफसरों की कब्र से चोरी हो रही है। इस कब्रिस्तान में 222 साल तक के 300 शव दफनाए गए हैं, जबकि अब तक 200 कब्रों की खुदाई हो चुकी है।

दरअसल, पूर्णिया शहर में एसएसबी कैंप के सामने क्रिश्चियन धर्मालंबियों का कब्रिस्तान है। इस कब्रिस्तान की अधिकतर कब्र खोदी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कब्रगाह की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। इसे देखभाल करने वाले भी कोई नहीं है। रात के समय कुछ लोगों चोरी छिपे कब्र की खुदाई करते हैं।

वहीं इतिहासकार नरेश श्रीवास्तव ने बताया कि यहां अंग्रेज हुकूमत के अधिकारी और उनके परिवार के लोगों का शव दफनाए जाते थे। अंग्रेज लोग जब मरते थे तो उनके साथ उनके सभी गहने जेवर के साथ ही उन्हें दफन कर देते थे। ऐसे में जेवर गहने के लालच में कब्र खोदने का काम शुरू कर दिया।

बता दें कि 10 साल से लेकर 88 साल उम्र तक के लोगों की कब्र बनी हुई है। कब्र के ऊपर शिलापट्ट पर साल 1800 से लेकर 1942 तक अंकित है।
 

Content Writer

Nitika