बाढ़ में बहा गांधी जी को चंपारण लाने वाले राजकुमार शुक्ल का ये गांव, लगातार दूसरे साल आई तबाही

6/30/2021 10:49:07 PM

 

बेतियाः बिहार बेतिया में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। गांव में चारों तरफ पानी ही पानी होने के कारण लोग दहशत में हैं। साथ ही ऊंचे स्थान के लिए पलायन करने को मजबूर हैं। पंडई नदी में उफान से गांधी जी को चंपारण लाने वाले राजकुमार शुक्ल के गांव 'मुरली भरहवा' बह गया। वहीं इस गांव में लगातार दूसरे साल तबाही आई है।

दरअसल, बेतिया में लगातार दूसरी बार बाढ़ के कारण चंपारण सत्याग्रह के प्रणेता और स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार शुक्ल का 'मुरली भरहवा' गांव डूब गया है। पंडई नदी में उफान के कारण गांव के 30 घर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। 250 घरों वाले इस गांव की कुल आबादी 1300 के करीब है। सभी पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि 2 दिनों से नेपाल की पहाड़ियों पर बारिश होने के कारण पंडई नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नेपाल से सटे बेतिया के गौनाहा प्रखंड के कई गांव बाढ़ के चपेट में आ चुके हैं। इतना ही नहीं आसपास के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। बता दें कि अभी तक प्रशासन द्वारा लोगों तक कोई मदद नहीं पहुंच पाई है। इससे पहले वर्ष 2017 में भी बाढ़ से गांव तबाह हो चुका है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static