गया में दर्दनाक हादसाः अचानक से भरभरा कर गिरी मकान की छत, बच्चों सहित 8 लोग घायल

10/16/2021 12:56:48 PM

पटनाः बिहार के गया जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार देर रात अचानक एक मकान की छत गिर गई। वहीं मलबे में दबकर बच्चों व महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। वहीं गंभीर रूप से घायल चार लोगों को गया के मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

छत पर सो रहा था पूरा परिवार 
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बजोल गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां के निवासी नागेन्द्र सिंह का परिवार रात को छत पर सो रहा था। इसी दौरान पूरी छत अचानक से भरभरा कर गिर गई। वहीं छत पर सो रहे सभी लोग मलबे में दब गए, इनमें एक महिला और बच्चे सहित कुल 8 लोग शामिल थे। वहीं छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला।

इसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए वजीरगंज सीएससी में भर्ती कराया गया। वहीं महिला एवं तीन बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

Content Writer

Ramanjot