"विपक्ष थोथी दलील दे रहा", जीतन राम मांझी ने पूछा- बताएं कैसे संविधान खतरे में है

6/25/2024 1:40:38 PM

पटनाः केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने विपक्ष के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे थोथी दलील दे रहे हैं। बताएं कि कैसे संविधान खतरे में है...बहुमत मिला, बहुमत की सरकार चल रही है। सब सही है।

'देश में संविधान को कोई खतरा नहीं'
जीतन राम मांझी ने कहा कि देश में संविधान को कोई खतरा नहीं है, लेकिन विपक्ष हर बात पर संविधान खतरे में होने का शोर मचाने लगा है। वहीं, NEET पेपर लीक मामले पर मांझी ने कहा कि हिंदुस्तान में न्यायपालिका सबसे ऊपर है। जब कोई मामला न्यायालय के अधीन है तो उसमें किसी को हस्तक्षेप करने का, बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

बता दें कि नीट पेपर लीक कांड मामले में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें से 13 लोग बिहार के, झारखंड से 5, गुजरात से 5, महाराष्ट्र के लातूर से एक है।








 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static