अपराधियों के हौसले बुलंदः घर में घुसकर रिटायर्ड प्रोफेसर दंपती की निर्मम हत्या, दीवारों पर मिले खून के निशान

1/31/2023 11:12:44 AM

भोजपुर: बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह आए दिन-हत्या लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले से सामने आया है, जहां पर अपराधियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से रिटायर्ड प्रोफेसर दंपती की निर्मम हत्या कर दी।



दोनों दंपत्ति थे प्रोफेसर
जानकारी के अनुसार, मामला भोजपुर जिले के कतीरा मोहल्ले का है। मृतकों की पहचान 67 वर्षीय डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी 65 वर्षीया पत्नी पुष्पा सिंह के रूप में हुई हैं। डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से प्रोफेसर के पद से रिटायर हुए थे, जबकि पुष्पा सिंह आरा के महिला कॉलेज से प्रोफेसर के पद से रिटायर हुई थी। बताया जा रहा है कि बीते रविवार को दोनों दंपती का फोन बंद आ रहा था। इसलिए सोमवार को उनके परिजन घर पहुंचे, लेकिन वहां पर दोनों के शव पड़े हुए थे और दीवार पर जगह-जगह खून के धब्बे थे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूत्रों के अनुसार, मृतक महेंद्र प्रसाद सिंह ने बीते रविवार को मेडिकल स्टोर में फोन कर दवाई मंगाने के लिए आर्डर भी दिया था।



जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि मामले की जांच के लिए पटना से एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि जगह-जगह खून के धब्बे देखकर लग रहा है कि हत्या 10-12 घंटे पहले हुई है। फिलहाल पुलिस को हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं मृतक दंपती की 3 बेटियां रक्षिता सिंह, अर्शिता सिंह एवं अंकिता सिंह है। घटी इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Content Editor

Swati Sharma