प्यार का खौफनाक अंजामः प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को घरवालों ने पीट-पीटकर मार डाला, शव को पेड़ से लटकाया

10/12/2022 6:04:04 PM

सीवानः बिहार के सीवान जिले में एक प्रेमी को प्यार करने की खौफनाक सजा मिली है। यहां प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को गांव के बाहर एक पेड़ से लटका दिया गया। वहीं लड़के के परिजनों ने प्रेमिका के घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, मामला सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के ककघट्टी गांव का है। मृतक की पहचान ककघट्टी गांव निवासी 25 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार को प्रेमिका ने प्रेमी को फोन करके अपने घर बुलाया था। इसी बीच लड़की के घर वालों ने दोनों को बात करते हुए देख लिया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को गांव के बाहर एक पेड़ से लटका दिया। इससे सभी को यह लगे की सुुसाइड किया गया है। लोगों ने जब शव को लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना लड़के के परिजनों को दी गई। परिजनों और ग्रामीणों ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर कई चोट के निशान भी पाए गए।

कोलकाता में क्रेन चलाता था युवक
लड़के के परिजनों ने बताया कि चंदन कोलकाता में क्रेन चलाता था। इसी दौरान वह घर लौट रहा था। वह न जाकर अपनी प्रेमिका से मिलने गया था।। चंदन कुमार गांव की एक लड़की से प्यार करता था। दोनों एक- दुसरे के साथ 3 साल से रिश्ते में थे। मंगलवार को प्रेमिका के बुलाने पर युवक उसके घर मिलने गया हुआ था। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने युवक की खातिरदारी की और उसे लड़की से दूर रहने को कहा गया, पर युवक ने इनकार कर दिया तो लड़की के घरवालों ने परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी
पुलिस इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि मामला बेहद संदिग्ध है। प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। लड़के के परिजनों ने प्रेमिका के घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Content Editor

Swati Sharma