सदन में फिर उठा भोजपुरी गानों में अश्लीलता का मुद्दा, BJP बोली- "अश्लील गानों से पूरा समाज होता है दूषित"

3/17/2023 12:45:27 PM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार विधान परिषद में आज यानी गुरुवार को फिर भोजपुरी गानों में अश्लीलता का मुद्दा उठा। राजद विधायक सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा अश्लील कलाकारों की पोषक है। उन्होंने कहा कि तीन अश्लील गायकों को टिकट देकर भाजपा ने सांसद बनाया। सुनील सिंह के सवाल का जवाब देते हुए भोजपुरी के गीतकार विनय बिहारी ने कहा कि ऐसे से गानों से पूरा समाज दूषित होता है।

भोजपुरी में आई हुई है अश्लीलता की बाढ़: विनय बिहारी
सुनील सिंह के सवाल का जवाब देते हुए भोजपुरी के गीतकार सह भाजपा विधायक विनय बिहारी ने कहा कि कोई पार्टी का नेता नहीं है, जो भोजपुरी में अश्लीलता का प्रश्रय देगा। भोजपुरी में अश्लीलता की बाढ़ आई हुई है। इसके लिए कलाकार खुद जिम्मेवार हैं। उन्होंने कहा कि जो भी हमारे कनीय  कलाकार है, वह लोग कर रहे हैं। मैं खुद 20000 से ऊपर गाना लिखा हूं। उसमें 10 हजार से ऊपर भजन है। मेरा कहना है कि अश्लीलता को इतना बढ़ावा नहीं देना चाहिए कि लोग एक जिला की तारीफ करें और दूसरे जिला की बुराई करें। एक जात की तारीफ करें दूसरे जात की बुराई करें। 

"अश्लील गानों से पूरा समाज होता है दूषित"
विनय बिहारी ने कहा कि ऐसे से गानों से पूरा समाज दूषित होता है। इसके लिए मैं मिथिलांचल वासियों को धन्यवाद दूंगा। हमारे मैथिली भाषा में लोग ऐसे गानों को नहीं सुनते है और न ही गायक गाते है, थैंक्स मिथिलांचल। उन्होंने आगे कहा कि इतना गीत लिखने के बाद इतना काम करने के बाद भी आज हम शर्मसार हो जाते है। सरकार इसपर काम नहीं कर रही है । मैं जब मंत्री था तो सेंसरशिप की मांग की थी, लेकिन हमारे मंत्रियों ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सेंसरशिप लाने की भोजपुरी में बहुत जरूरी है। एक अच्छी बात हुई थी एक पत्र जारी हुआ था जो अश्लील गाने को बढ़ावा देंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static