सीवान में पोखर से बरामद हुआ महिला का सिरकटा शव, छानबीन में जुटी पुलिस

1/11/2021 6:01:56 PM

 

सीवानः बिहार में सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को पोखर से एक महिला का सिरकटा शव बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर छपियाबुजुर्ग गांव में पोखर से एक महिला का सिरकटा शव बरामद किया गया है। मृतक महिला की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static