VIDEO: बिहार आते ही छा गए द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा, बोले- नशा करना हो तो खेल का कर लो...

12/26/2022 2:52:05 PM

भागलपुर: वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के जरिए दुनिया भर में भारत का परचम लहराने वाले द ग्रेट खली बिहार के लोगों के फैन हो गए हैं। दरअसल भागलपुर में एक प्राइवेट स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने द ग्रेट खली आए थे। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ काफी गर्मजोशी से बातचीत की। उन्होंने बिहार के युवाओं को मेहनती करार दिया। साथ ही उन्होंने बिहार के युवाओं को नशा से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अगर नशा ही करना है तो आप खेल में नशा करें, जिम जाएं, योगा करें और पढ़ाई कर अपने देश का मान बढ़ाएं। खली ने कहा कि नशा करने से हमारी सेहत खराब होती है। साथ ही पूरे परिवार को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Content Writer

Ramanjot