पटना में ऑटो वाले के साथ लड़की हुई फरार, प्रेमी ड्राइवर बोला- किराया नहीं लेता था इसलिए...

2/27/2021 1:40:43 PM

पटनाः जीवन में प्यार करना तो हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन जब प्यार गलत इरादे से किया जाए तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होता। ऐसी ही प्यार की एक अजीबोगरीब कहानी बिहार की राजधानी से सामने आई है, जहां एक लड़की ऑटो वाले को दिल दे बैठी और उसके साथ घर से भाग गई। वहीं अब 4 महीने बाद जब उसे पता चला कि उसका प्रेमी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, तो वह पुलिस थाने पहुंच गई और प्रेमी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

दरअसल, पूरा मामला राजधानी पटना के बाईपास थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि अगमकुआं थाना क्षेत्र के ढंकी मोड़ का रहने वाला विकास कुमार ऑटो चलाता था। वहीं बाईपास इलाके की रहने वाली बबली कुमारी अक्सर उसके ऑटो से आया जाया करती थी। शुरुआत में तो ऑटो वाला उससे किराया लिया करता था, लेकिन बाद में उसने पैसे लेना बंद कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच में नजदीकियां आ गई और उनका रिश्ता प्रेमी-प्रेमिका के रूप में बदल गया। दोनों ने एक दिन प्यार का इजहार कर दिया। कुछ दिनों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 4 महीने पहले दोनों घर से भाग गए।

प्रेमिका बबली कुमारी ने बताया कि प्रेमी ने ढंकी मोड़ के पास किराए पर एक कमरा लिया, जहां दोनों साथ-साथ रहने लगे। बाद में उसे पता चला कि लड़के शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप भी है। वहीं प्रेमी की सच्चाई पता चलते ही लड़की का दिल टूट गया। इसके बाद प्रेमिका बाईपास थाने पहुंच गई और प्रेमी पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस के सामने आरोपी प्रेमी विकास ने भी लड़की के पर धोखा देने का आरोप लगाया। उसने कहा कि वह अगम कुआं में एक फ्लैट लेकर रहते थे, लेकिन एक दिन लड़की उसे अचानक छोड़ कर चली गई। आगे उसने कहा कि अब जो होना था, वो हो गया। प्यार में जो सजा मिलेगी, वो मंजूर है मुझे।

बता दें कि पुलिस ने लड़का-लड़की के बयान सुनकर दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पटना पुलिस ने दोनों को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Content Writer

Ramanjot