शराब को लेकर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, गिरफ्तार तस्कर को साथ लेकर भागे लोग

5/8/2023 10:02:36 AM

समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर जिले में शराब तस्करों को गिरफ्तार करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। साथ ही लोग गिरफ्तार तस्कर को लेकर भाग गए। वहीं आरोपी को छुड़ाने के दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिसिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

पुलिस वाहन पर किय पथराव
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात शिवरा चंदन चौक के आगे शादी समारोह चल रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग टीम तस्कर को गिरफ्तार करने गई थी। इस दौरान टीम ने शराब के नशे में शक होने पर कुछ ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। वहीं जब उत्पाद विभाग की टीम हिरासत में लिए गए लोगों की अपने साथ ले जा रही थी तभी लोगों ने पुलिस वाहन पर पथराव करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने लाठी-डंडे से भी पुलिस वाहन पर हमला किया। हमला में स्कार्पियो के पीछे का पूरा शीशा तोड़ दिया गया है। 

आरोपी को घुड़ाकर भागे लोग 
इसके बाद लोग आरोपी को घुड़ाकर वहां से फरार हो गए। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी को मौके पर पहुंचे। पटोरी थाना अध्यक्ष जयकांत शाह ने बताया कि अब तक उत्पाद विभाग द्वारा लिखित तौर पर कोई जानकारी थाना को नहीं दी गई है।

Content Writer

Ramanjot