VIDEO: उत्पाद अधीक्षक सौरभ कुमार की सख्ती का दिख रहा असर, शराब के नशे में धुत मुखिया सहित 13 लोगों को किया गया गिरफ्तार

12/17/2023 6:26:39 PM

बेगूसराय: बेगूसराय में उत्पाद अधीक्षक सौरभ कुमार की सख्त कार्रवाई जारी है। जब से सौरभ कुमार ने बेगूसराय में उत्पाद विभाग का प्रभार संभाला है तब से ही शराब माफिया के खिलाफ सख्त एक्शन जारी है। इस बार उत्पाद विभाग की टीम ने बेगूसराय में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर मुखिया सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। गढ़पुरा थाने के मालीपुर पंचायत के मुखिया संतोष कुमार झा को दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार मुखिया और उसके साथी का मेडिकल जांच कराया गया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हो गई है। दरअसल उत्पाद विभाग की टीम ने रात में शराबबंदी के खिलाफ अभियान चलाया था। शराब बेचने वालों के पास से 13 लीटर शराब भी बरामद किया गया है। 

Content Writer

Ramanjot