भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी ईश्वर चन्द्र कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

3/19/2023 7:06:13 PM

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी ईश्वर चन्द्र कुमार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक कुशल अधिकारी रहे थे। वे एक मिलनसार व्यक्ति थे। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था।

उन्होंने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई थी। उनके निधन से प्रशासनिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Content Writer

Imran