ब्यूटी पार्लर के नाम पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 3 लड़कियों समेत 6 लोग गिरफ्तार

10/11/2022 5:33:31 PM

पटनाः राजधानी पटना के बीचो-बीच ब्यूटी पार्लर के बहाने सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने ब्यूटी पार्लर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 3 लड़कियों और 3 लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। वहीं पुलिस ने वहां से कुछ समान भी बरामद किया है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी
जानकारी के मुताबिक, मामला राजधानी के एसके पुरी थाना के तहत बोरिंग रोड इलाके का है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां पर एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में स्टाइल बार वेलनेस स्पा के बहाने सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। बताया जा रहा है कि अक्सर यहां पर लोग आते रहते हैं। इसके आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 6 लोगों को पकड़ा। इसमें 3 लड़कियां और 3 लड़के शामिल है। यह धंधा लंबे समय से चलता आ रहा है।

पुलिस ने हजारों रुपए किए बरामद
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी कि यहां पर ब्यूटी पार्लर के बहाने जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। लोगों ने बताया कि यहां पर लोग आते जाते रहते है। इसके आधार पर पुलिस ने वहा पर छापेमारी की। रेड के दौरान पार्लर की संचालिका मौके से फरार हो गई। पुलिस ने लड़कियों से पूछताछ की गई। पुलिस को लड़कियों के पास से पुछ सबूत मिलें। इन सबूतों के आधार पर पार्लर की जांच की गई। पुलिस ने वहां पर आपत्तिजनक सामान के साथ हजारों रुपए कैश के रूप में बरामद किए है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Content Editor

Swati Sharma