जेठानी को बचाने के दौरान महिला के सीने पर लगी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

2/3/2022 2:13:49 PM

आराः बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। आए दिन बेखौफ अपराधी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला आरा जिले से सामने आया है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने जेठानी के साथ शौच के लिए गई देवरानी को गोली मार दी। वहीं गंभीर हालत में उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बड़की नैनीजोर गांव स्थित बांध के पास की है। घायल महिला की पहचान बड़की नैनीजोर गांव निवासी पवन तिवारी की 25 वर्षीया पत्नी आत्मा देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की रात आत्मा देवी अपनी जेठानी मीना देवी के साथ गांव में ही स्थित बांध के समीप शौच के लिए गई थी। तभी एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि यही सब है मारो-मारो और साथ ही फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान आत्मा देवी को एक गोली बाये हाथ की हथेली में लग गई। उसके बाद बदमाशों ने उसकी जेठानी मीना देवी पर फायरिंग की, तभी देवरानी आत्मा देवी बचाने के क्रम में सामने आ गई। जिसके कारण दूसरी गोली भी उसे सीने के बीचो-बीच लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इसके बाद महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा र

Content Writer

Ramanjot