VIDEO: अधिक उम्र का दूल्हा देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बोली- ''इससे शादी नहीं करूंगी..'' ,हाथ जोड़ते रहे लड़के के पिता

5/18/2023 4:19:09 PM

भागलपुर: शादी किसी भी इंसान के जीवन का सबसे बड़ा फैसला होता है, इसलिए कहते हैं कि शादी के फैसलें को बहुत सोच समझकर लेना चाहिए। शादी एक जन्म नहीं बल्कि सात जन्मों का रिश्ता होता है। वहीं, बहुत सी ऐसी लड़कियां भी होती हैं जिनके लिए ये उनके जीवन की सबसे बड़ी सजा बन जाती है। कई बार देखा जाता है कि गरीबी के कारण माँ बाप अपनी बेटी को किसी के भी हाथों सौंप कर अपना बोझ उतारने में ही भलाई समझते हैं क्योंकि वें दहेज नहीं दे सकते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जहां मंच पर दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने सब की खाट खड़ी कर दी। मामला कहलगांव के कर रसलपुर का बताया जा रहा है जहां विनोद मंडल की बेटी किट्टू कुमारी की शादी धनौरा के रहने वाले डॉ वीरेंद्र सिंह के बेटे निलेश कुमार सिंह से होनी थी। जयमाला के स्टेज पर दुल्हन किट्टू कुमारी ने वर के गले में माला पहनाने और तिलक लगाने से इंकार कर दिया... घंटों मान - मनोबल के बाद बिना दुल्हन लिए बाराती वापस लौट गई।

Content Editor

Swati Sharma