भागलपुर में युवक और युवती का शव बरामद, शरीर पर मिले चोट के निशान

4/27/2021 5:33:43 PM

भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को एक युवक और युवती का शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर कमरगंज गांव के निकट गंगा नदी के किनारे से एक युवक और युवती शव बरामद किया गया है। मृतकों के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मृतकों के हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। मृ़तकों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Content Writer

Ramanjot