पश्चिम चंपारणः खेत में घास काटने गई महिला का शव बरामद, गला दबाकर हत्या करने की आशंका

10/23/2021 1:49:34 PM

बगहाः बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को गन्ने के खेत से एक महिला का शव बरामद किया। महिला की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतक महिला की पहचान छवघरिया गांव निवासी अनोज राम की पत्नी प्रतिमा देवी (35) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि प्रतिमा देवी शुक्रवार को गांव के निकट सरेह में घास काटने गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शनिवार को गन्ना के खेत से प्रतिमा देवी का शव बरामद किया गया। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। लोगों ने मृत महिला के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रामनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले की जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static