तेजस्वी यादव ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- खुशहाली के रंगों से महकता रहे आपका जीवन
3/29/2021 3:06:40 PM
पटनाः बिहार सहित पूरे देश में होली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। होली के इस पावन अवसर पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, रंग हो न्याय का, रंग हो आज़ादी का, रंग हो अधिकार का, रंग हो नौकरी रोजगार का, रंग यही हो नए भारत, नए विकसित बिहार का। एक ही प्रार्थना एक ही दुआ, आप सबों का जीवन एकता, मानवता और ख़ुशहाली के रंगों से सदा महकता रहे। होली मुबारक!"
रंग हो न्याय का
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 29, 2021
रंग हो आज़ादी का
रंग हो अधिकार का
रंग हो नौकरी रोजगार का
रंग यही हो नए भारत, नए विकसित बिहार का
एक ही प्रार्थना एक ही दुआ,
आप सबों का जीवन एकता, मानवता और ख़ुशहाली के रंगों से सदा महकता रहे।
होली मुबारक! #HappyHoli pic.twitter.com/9vBNulkXly