मधुबनीः तेजस्वी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, CM नीतीश पर जमकर साधा निशाना

7/22/2020 5:42:15 PM

 

मधुबनीः बिहार के राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज मधुबनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है।

तेजस्वी यादव ने मधुबनी जिले के मधेपुर ब्लॉक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही लोगों के बीच धन का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि बिहार के कुछ हिस्सों में पानी भर गया है लेकिन सीएम नीतीश कुमार गायब हैं और अदृश्य हैं। संकट के इस समय में वे लोगों की मदद नहीं कर रहे हैं।

वहीं नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार बाढ़ में डूब गया और नीतीश जी के आंख के आंसू सूख गए। नीतीश जी यहां नहीं आएंगे लेकिन 7 तारीख को अपनी कुर्सी बचाने के लिए वर्चुअल रैली अटेंड करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार जी की इंसानियत खत्म हो गई है और अंतरात्मा बंगाल की खाड़ी में डूब रही है।

Nitika