तेजस्वी ने ट्वीट कर CM नीतीश पर साधा निशाना, कहा- ठेले पर है बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था

8/11/2020 3:15:12 PM

 

पटनाः बिहार में कोरोना के मामलों में प्रतिदिन बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा लगातार स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ट्विटर वार किया है।

तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर एक कॉर्टून वाली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर तंज कसा गया है। उसमें कोई जान बचाने के लिए एंबुलेंस को पुकार रहा है। दूसरी तरफ एक व्यक्ति एंबुलेंस को ठेले पर ला रहा है। साथ ही बोल रहा है, आया!! आया साब जल्दी आया।


वहीं नेता प्रतिपक्ष ने तस्वीर शेयर करने के साथ लिखा कि बिहार में स्वास्थ्य सेवा का ढांचा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। अपंग स्वास्थ्य सेवा प्रणाली ने लाखों लोगों के जीवन को खतरे में डाल दिया है। क्या 15 साल के सीएम नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी उनकी बेशर्म विफलताओं पर क्या कहना है?

लालू यादव ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल
बता दें कि इससे पहले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट कर नीतीश सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने लिखा था कि बिहार के अस्पतालों में रुई और सुई भी मिल जाए तो भगवान का शुक्रिया अदा कर देना रे भाई।

 

 

 

Nitika