तेजस्वी ने दरभंगा में बाढ़ पीड़ितों को करवाया भोजन, कहा- सरकार राहत के नाम पर कर रही घोटाले

7/23/2020 3:43:06 PM

 

दरभंगाः बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव दरभंगा जिले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को भोजन करवाया। वहीं तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार राहत के नाम पर घोटाले कर रही है।

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्री सभी अपने घरों में दुबके बैठे है। लोग कोरोना, बाढ़ और भूख से मर रहे है। उन्होंने कहा कि लाखों लाख लोग हर साल बाढ़ से विस्थापित होते हैं, अपनी जमापूंजी गंवाते हैं, जान माल मवेशी से हाथ धो बैठते हैं। राहत के नाम पर घोटाला होता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजद सत्ता में आई तो बाढ़ के स्थायी हल का उपाय होगा।

बता दें कि इससे पहले तेजस्वी ने मधुबनी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। उन्होंने लोगों के बीच धन का वितरण भी किया। साथ ही सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि बिहार के कुछ हिस्सों में पानी भर गया है लेकिन सीएम नीतीश कुमार गायब हैं और अदृश्य हैं। संकट के इस समय में वे लोगों की मदद नहीं कर रहे हैं।

Nitika