चुनाव परिणाम के पहले ही बिहार के मुख्यमंत्री बन गए तेजस्वी! ''CM ऑफ बिहार'' कर रहा ट्रेंड

11/9/2020 4:44:32 PM

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव का आज 31वां जन्मदिन है। उनके इस खास दिन पर बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ है। तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर 'CM ऑफ बिहार' के तौर पर ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि बिहार चुनाव का रिजल्ट कल आएगा, लेकिन सोशल मीडिया पर तेजस्वी आज ही मुख्यमंत्री बन गए हैं।

बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर तेजस्वी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पोस्टर लगे हुए हैं। कई पोस्टर में तेजस्वी यादव को बिहार का भावी सीएम बताया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर 'CM ऑफ बिहार' ट्रेंड कर रहा है। उनके समर्थन उन्हें बिहार का अगला सीएम बताते हुए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बता दें कि तेजस्वी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी हैं। वहीं अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव का सीएम बनना तय है। बिहार चुनाव के बाद हुए एग्जिट पोल्स में ज्यादातर महागठबंधन की सरकार की भविष्यवाणी की गई है।

Ramanjot