"क्राइम बुलेटिन को घर में ही दिखाएं तेजस्वी यादव", मंत्री जयंत राज बोले- जातिगत जनगणना हमने ही करवाई

Thursday, Sep 05, 2024-11:10 AM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): राजद नेता तेजस्वी यादव के क्राइम बुलेटिन जारी करने पर बिहार सरकार के मंत्री जयंत राज ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री जयंत राज कहा कि जो भी क्राइम बुलेटिन तेजस्वी जारी कर रहे है, वह उनको अपने घर में ही दिखाना चाहिए। पार्टी के लोगों को दिखाना चाहिए।

"जातिगत जनगणना हमने ही करवाया"
दरअसल, बुधवार को पटना में एक प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री जयंत राज ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि वे क्राइम बुलेटिन को घर में ही दिखाएं। वहीं, लालू यादव के पोस्ट पर मंत्री जयंत राज ने कहा कि जातिगत जनगणना हमने ही करवाया है। सीएम ने कहा था कि जो चाहे वो राज्य में करवा सकता है, वह नीतीश कुमार का आइडिया था।

तेजस्वी की यात्रा पर मंत्री जयंत राज का तंज
मंत्री जयंत राज कहा कि वह (लालू यादव) 15 साल तक जब सरकार में थे, तब क्यों नहीं करवाया गया? सीएम नीतीश का ही आइडिया था वो। तेजस्वी यादव की आभार यात्रा पर तंज करते हुए जयंत राज ने कहा कि उनको शुभकामनाएं है। विधानसभा का सत्र चला, लेकिन वो लापता रहें। किसी को जानकारी नहीं दिए। तेजस्वी यादव विदेश यात्रा पर थे, जबकि विधानसभा का सत्र चल रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static