RJD प्रदेश कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया तेजस्‍वी यादव का जन्मदिन, कई कार्यकर्ता रहें मौजूद

11/9/2022 3:05:29 PM

पटनाः बिहार के उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव का 33वां जन्मदिन आज पूरे धूमधाम के साथ राजद प्रदेश कार्यालय में मनाया गया। दरअसल, राजद कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश कार्यालय को सजा रखा था। तेजस्वी यादव कार्यालय में पहुंचे और वहां पर उन्होंने केक काटा। इस दौरान राजद के तमाम कार्यकर्ता कार्यालय में मौजूद रहें।



आज तेजस्वी यादव का 33वां जन्मदिन है। इस मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय को सजा रखा था। तेजस्वी यादव राजद कार्यालय में पहुंचे और उन्होंने केक को काटा। कार्यक्रम के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने सभी का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ जनता का प्यार उन्हें मिला हैं, उसपर हम खड़े उतरेंगे। सीएम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इसका समय नहीं है। नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार ठीक ढंग से काम कर रही है।



वहीं तेजस्वी यादव के जन्‍मदिन पर पक्ष के साथ विपक्ष की ओर से भी ढेर सारी बधाई मिल रही हैं। इसके अलावा कई जिलों में जगह-जगह पर रक्‍तदान शिविर लगाया गया है। बता दें कि तेजस्वी यादव ने अपना पिछला जन्मदिन प्राइवेट जेट में कुछ चुनिंदा दोस्तों के साथ मनाया था।

Content Editor

Swati Sharma