पत्नी राजश्री के साथ लंदन दौरे पर Tejashwi Yadav, पारंपरिक परिधान में फोटो खिंचाते आए नज़र (तस्वीरें)

5/22/2022 11:41:34 AM

 

पटनाः बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों लंदन के दौरे पर हैं।

दरअसल, तेजस्वी लंदन में आईडियाज फ़ॉर इंडिया कॉन्फ्रेंस में भाग लेने पहुंचे हैं। वहीं इस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी अपनी पत्नी राजश्री यादव और पीए संजय यादव के साथ लंदन गए हैं।

बता दें कि तेजस्वी अपनी पत्नी के साथ पहले विदेश दौरे पर हैं। खास बात यह है कि लंदन पहुंचकर भी तेजस्वी ने अपनी पारंपरिक परिधान को नहीं छोड़ा है।

तेजस्वी लंदन के ऐतिहासिक धरोहरों के बीच अपनी पत्नी के साथ तस्वीरे खिंचाते नज़र आ रहे हैं, जिसको तेजस्वी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर किया है।

 

Content Writer

Nitika