लालू प्रसाद यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव आज मना रहे अपना 33वां जन्मदिन, समर्थकों द्वारा दी जा रही बधाई

11/9/2022 12:24:39 PM

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आज 33 साल के हो गए है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। मंगलवार की रात उन्होंने मां राबड़ी देवी, भाई तेजप्रताप यादव की मौजूदगी में केक काटा और अपनी मां का आशीर्वाद लिया। वहीं तेजस्वी के जन्मदिन पर उनके समर्थकों द्वारा भी बधाई दी जा रही है। 

आज दिल्ली जाएंगे तेजस्वी यादव
जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी आज यानी बुधवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचने के बाद तेजस्वी पिता लालू प्रसाद यादव और बहन मीसा भारती का आशीर्वाद लेंगे। इस दौरान उनके साथ परिवार और अन्य सदस्य भी शामिल होगें। बता दें कि तेजस्वी यादव का शादी के बाद पहला जन्मदिन है। इसलिए इस बार तेजस्वी का जन्मदिन खास है।


राजद कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी को दी बधाई 
वहीं मंगलवार की रात तेजस्वी यादव ने मां राबड़ी देवी, भाई तेजप्रताप यादव की मौजूदगी में केक काटा और अपनी मां व भाई का आशीर्वाद लिया।  राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आधी रात केक काटकर तेजस्वी यादव को बधाई दी है। वहीं तेजस्वी के जन्मदिन पर राजद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर कई जिलों में रक्त दान शिविर से लेकर कई  कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

 

 

Content Editor

Swati Sharma