BJP विधायक एवं पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के निधन पर तेजस्वी यादव ने जताया शोक

8/16/2022 11:25:16 AM

पटनाः बिहार में भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन के बाद राजनीति गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव ने सुभाष सिंह का निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, "सदर से पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक सुभाष सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।"

बता दें कि सुभाष सिंह गोपालगंज से विधायक थे। 2020 नीतीश मंत्रिमंडल में इन्हें सहकारिता मंत्री का पदभार दिया गया था।

Content Writer

Ramanjot