तेजस्वी यादव को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं, इसलिए उनको कैद करके रखा है: उपेंद्र कुशवाहा

Sunday, Feb 11, 2024-05:31 PM (IST)

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): दिल्ली से पटना पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंनें कहा कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि खेला होगा लेकिन उन्हें अपने विधायकों पर ही भरोसा नहीं है, इसलिए उनको कैद करके रखा गया है। 

"एनडीए के सभी विधायक एकजुट" 
जदयू विधायकों के गायब होने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में अफवाह फैलाई जा रही है कि जेडीयू विधायक गायब हैं और मोबाइल स्विच ऑफ है। निजी काम से भी कई लोग बाहर जाते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी विधायक एकजुट हैं। शालिनी मिश्रा जी हमारे साथ दिल्ली से पटना आई हैं। 

वहीं जीतन राम मांझी को प्रलोभन दिए जाने को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह गलत है। इस तरह की बात नहीं होनी चाहिए सभी माननीय सदस्य खुद ही सक्षम है। जिनका जहां गठबंधन है वो वहां है उसके बाद अगर कोई प्रलोभन दे रहा है तो फिर यह गलत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static