लालू यादव के दोषी करार होने पर तेजस्वी बोले- वे जरूर बरी होंगेे, निराश होने की जरूरत नहीं

2/15/2022 5:42:56 PM

पटनाः बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने आज राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया है। साथ ही मामले में 24 लोगों को बरी कर दिया गया है। कोर्ट के फैसले के बाद लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि कोर्ट के फैसले का पालना होना चाहिए, लेकिन लालू प्रसाद यादव जरूर बरी होंगे। उन्होंने कहा कि हमें ऊपरी अदालत से न्याय मिलेगा, निराश होने की जरूरत नहीं है। तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या बिहार में एक ही घोटाला हुआ है? बिहार में 80 घोटाले हुए हैं, लेकिन कोई जेल गया क्या...देश की जनता सब देख रही है।

राजद नेता ने आगे कहा कि सीबीआई, इनकम टैक्स, ईडी भाजपा की है। जनता की अदालत में लालू कभी गुनहगार नही थे। इसके अलावा राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के बयान पर तेजस्वी ने कहा कि वह अपने बारे में कर रहे हैं, आज देखिए कहां है, उनकी क्या स्थिति है।

Content Writer

Ramanjot