तेजस्वी का बड़ा आरोप- मुजफ्फरपुर जेल में महिला कैदियों का होता है यौन शोषण, जबरन बनाए जाते हैं संबंध

Sunday, May 01, 2022-05:30 PM (IST)

मुजफ्फरपुरः बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर जेल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वहां महिला कैदियों का यौन शोषण होता है। उन्हें शारीरिक संंबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता है। इसके साथ ही तेजस्वी ने एक बार फिर से महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार को लेकर चिंता जाहिर की है।

दरअसल, तेजस्वी यादव ने यह आरोप लगाकर तीन साल पुराने उस मामले को कर ताजा तक दिया, जब एक महिला कैदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जेल का हाल बताया था। उसने लिखा था कि जेल के अंदर महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाया जाता है। वहीं विरोध करने पर प्रताड़ित किया जाता है और उन्हें भूखा रह जाता है।

पत्र में लिखा गया था कि पदाधिकारियों और राइटर (बंदी) से संबंध नहीं बनाने पर पीटा जाता है। पत्र में जेल की तीन महिला सिपाहियों के नाम का जिक्र भी किया गया था। इसके बाद इस पत्र को गंभीरता से लिया गया और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static