नीतीश और चिराग की वजह से अभी तक नहीं हो पाई तेजस्वी की शादी! मां राबड़ी ने खोला ये राज
1/8/2021 6:36:48 PM
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान की वजह से अभी तक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी नहीं हो पाई है। तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी ने इसके पीछे का राज खोला है।
दरअसल, बिहार विधानसभा की एक समिति की बैठक में गुरुवार को शामिल होने पहुंची राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राबड़ी देवी ने पहले बेटे तेजस्वी यादव की शादी के जुड़े मीडिया के सवाल को टाल दिया और कहा कि अभी ऐसी कोई तैयारी नहीं है। बाद में कहा कि जो बड़े हैं, पहले उन्हें सोचना चाहिए। तेजस्वी की अभी उम्र ही क्या है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान उनसे बड़े हैं। पहले वे शादी करें, फिर तेजस्वी की शादी होगी। यह सवाल उनसे भी पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की है।
मां राबड़ी को चाहिए संस्कारी, सुंदर और सुशील बहू
बता दें कि तेजस्वी यादव की शादी की चर्चा हमेशा होती रही है। महागठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री रहते समय तेजस्वी यादव के पास लड़कियों के शादी के प्रस्ताव की भरमार लग गई थी। उस समय यह मामला चर्चा में आया था। तब राबड़ी देवी ने कहा था कि बेटे की शादी के लिए उन्हें संस्कारी, सुंदर और सुशील बहू चाहिए।